जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में थमा बारिश का दौर, जानें फिर कब बरसेंगे बादल; आज का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा रही है। अब मौसम का दौर हल्का पड़ता नजर आ रहा है। जानें आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार 15 दिनों से बरस रहे बादल से लोगों को हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार अब यहां बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। इस बार राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 17 अगस्त तक राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 476.1mm बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक यहां 335.3 बारिश दर्ज की गई है। वहीं दौसा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां अभी तक 1026.6 mm बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक राजस्थान में बारिश का दौर हल्का पड़ सकता है। हालांकि, अगस्त के अंत तक एक बार फिर मॉनसून की झमाझम बारिश होगी।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के संभाग में ज्यादातर इलाकों में आज यानी 18 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 24-25 अगस्त के बाद राजस्थान के कोटा और उदयपुर में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

भारी बारिश से बढ़ी परेशानी

राजस्थान के जयपुर के ग्रामीण इलाकों में पिछले 15 दिनों से चला आ रहा बारिश का सिलसिला अब कमजोर पड़ने लगा है। यहां लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग सभी छोटे-बड़े बांध पानी से भर गए हैं। अभी यहां भारी बारिश का से जमा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई इलाकों में जलभराव से सड़कें तालाब बन गई हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!