जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में झूमकर बरसेंगे मेघ, 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है, तो कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 33 जिलों में अति भारी बारिश से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। यहां मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कुछ जिलों में हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। कई स्थानों पर जलजमाव होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं रेड अलर्ट जारी है तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं किस जिले में विभाग ने कौन सा अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा -

राजस्थान में यहां अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के नागौर, पाली, बाड़मेर, जालौर और जोधपुर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की आशंका है।

इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार आज अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर और सिरोही में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान के 20 जिलों में जारी येलो अलर्ट

आईएमडी ने राजस्थान के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर शामिल हैं। इस दौरान इन जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

आने वाले दिनों में राजस्थान मौसम का हाल

तारीखस्थानराजस्थान का मौसम
7 अगस्तजोधपुर, नागौर, पाली, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ाराजस्थान का मौसम: अति भारी से भारी बारिश का अलर्ट
8 अगस्तअलवर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुरराजस्थान का मौसम: भारी बारिश का येलो अलर्ट
9 अगस्तबारां, झालावाड़राजस्थान का मौसम: अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
कोटा, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुरराजस्थान का मौसम: भारी बारिश का येलो अलर्ट
10 अगस्तजयपुर, सीकर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, झुंझुनू, बारां, कोटाराजस्थान का मौसम: भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 अगस्त तक लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अगस्त को जोधपुर, नागौर, पाली, चूरू,बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, सीकर, जयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा में अति भारी बारिश से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 8 अगस्त को अलवर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, दौसा, करौली, भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 अगस्त को मौसम विभाग बारां, झालावाड़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कोटा, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, टोंक,अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त को जयपुर, सीकर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, अलवर, झुंझुनू, बारां और कोटा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article