जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर लौटी ठंड, कंपकंपाते नजर आए लोग, कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के मौसम में बदलाव होने लगे हैं। यहां ठंड की वापसी हो रही है। बीते दिनों तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर पारा गिरने लगा है। लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का दौर जारी रहेगा।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों मौसम सामान्य होने लगा था। धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। लेकिन ठंड से मिल रही यह राहत कुछ ही दिन की है। राजस्थान वासियों को अभी कुछ दिन और ठंड झेलना बाकी है, क्योंकि ठंड फिर लौटने लगी है और लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां हांड कंपा देने वाली सर्दियां पड़ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्दियों का दौर जारी रहेगा। तब तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं, लेकिन दिन से समय धूप खिलने से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। वहीं कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रातों की तरह दिन में भी लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पडे़गा। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके कारण ठिठुरन महसूस होगी और शाम होते-होते तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ेगी।

प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

राजस्थान के फतेहपुर जिले में सबसे कम तापमान माइनस 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वही इस शहर का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। सीकर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, अलवर में 3.2 डिग्री, पिलानी में 3.7 डिग्री, सिहोरी में 4.9 डिग्री, बारां में 4.9 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री, अजमेर में 7.2 डिग्री, कोटा में 7.9 डिग्री, जैसलमेर में 8.3 डिग्री, बीकानेर में 8.4 डिग्री, डूंगरपुर में 8.6 डिग्री, जालोर में 9.1 डिग्री, जोधपुर में 9.03, बाड़मेर में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article