जयपुर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में गिरे ओले, करौली पहुंचा 42.9°C; इन जिलों में आंधी- बारिश के आसार

Rajasthan weather: राजस्थान में बदलते मौसम का दौर जारी है। कई दिनों से गर्मी से बेहाल राजस्थान ने अब राहत की सांस ली है। लोगों को हीटवेव और लू से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार को मौसम में फिर बदलाव आया। वहीं कल 42.9 डिग्री के साथ करौली सबसे गर्म रहा। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकेगी। जानिए अपने जिले का हाल-

Image

आज राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लागतार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। आंधी-तूफान और बारिश के होने से लोगों को आग उगलती गर्मी से राहत मिली है। साथ ही तापमान में गिरावट भी आई है। नए विक्षोम के कारण प्रदेश में लू और हीटवेव का कहर कम हुआ है और लोगों ने सुकून की सांस ली है। शनिवार को भी मौसम में बदलाव नजर आया। इस दौरान कई इलाकों में बारिश हुई तो कई जगह ओलावृष्टि के साथ मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने पहले यहां आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई थी।

9 से 9 जून को इन इलाकों में होनी थी बारिश

विभाग के अनुसार राजस्थान के दौसा,जयपुर, धौलपुर, झुंझुनू, कौली, अलवर, भरतपुर, सवाई, माधापुर, हनुमानगढ़, सीकर, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, नागौर, जैसलमेर और श्रीगंगानर में आंधी और बारिश की संभावना थी। विभाग का मानना था कि 8 से 9 जून को उत्तरी राजस्थान और पूर्वी- दक्षिण राजस्थान में तेज हवा चलने के साथ ही यहां बारिश के आसार थे। जिनमें उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर और प्रतापगढ़ शामिल थी।

शनिवार को इन इलाकों में हुई बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हई। जिनमें बाड़मेर, जैसलमेर और उदयपुर में तेज बारिश हुई वहीं जैसलमेर के रामगढ़ में ओले भी पड़े। इसके साथ ही बीकानेर और चूरू में भी तेज आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल रात झुंझुनूं के पिलानी में करीब काफी बारिश हुई। इसके साथ ही जयपुर में भी सुबह आंधी चली थी। लेकिन, इसके बाद फिर धूप तेज हो गई। लेकिन, फिर शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया।

राजस्थान में ये रहे सबसे गर्म शहर

अजमेर 41.2°C
भीलवाड़ा 41.2°C
अलवर 42.2°C
जयपुर 40.7°C
सीकर 39.5°C
कोटा 41.2°C
बाड़मेर 41.9°C
जैसलमेर 41.5°C
जोधपुर41.4°C
बीकानेर 41.0°C
चूरू 41.6°C
श्रीगंगानगर 38.9°C
माउंट आबू 34.8°C
डूंगरपुर 41.1°C
जालौर 42.6°C
सिरोही 40.0°C
फतेहपुर सीकर 41.1°C
करौली 42.6°C

मेघ गर्जन, आंधी और बारिश के आसार

आने वाले कुछ दिनों तक राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने बना रहेगा। आज जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 जून को भी प्रदेश में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बरकरार है। आगामी 4-5 दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना हैं। राजस्थान के पूर्वी इलाके में 9 जून से भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं पर बारिश होने होने के आसार हैं।

जून में राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 6 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा जिसका असर पूर्वी राजस्थान पर पड़ेगा। ऐसे में यहां आंधी चलने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। 10 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में और 11 जून से 14 जून तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article