जयपुर

राजस्थान का मौसम 25-July-2025: 5 दिन बादल नहीं करेंगे आराम, आंधी-बारिश होगी धुआंधार; कैसा रहेगा रेगिस्तान का मौसम

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-July-2025: राजस्थान में अगले 5 दिन तक तेज मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 से 30 जुलाई तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आंधी और तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।

Image

राजस्थान आज का मौसम

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-July-2025: राजस्थान में मौसम का रुख नर्म है। अधिकतर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताहांत (वीकेंड) से फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। 25 से 30 जुलाई के मध्य अत्यधिक बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं। इस दौरान बादलों के गरजने चमकने के साथ तेज हवाएं आंधी नुमा के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी है। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान तापमान में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत रहेगी।

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने और 26 से 30 जुलाई के दौरान भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है। वहीं, 27-28 जुलाई के दौरान दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक कई जगह बारिश हुई। गुरुवार को सबसे अधिक बारिश अटरू (बारां) में 89.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, ये मौसमी गतिविधियां अगले कुछ दिन तक राहत देने वाली नहीं हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article