जयपुर

राजस्थान का मौसम 10-August-2025: बारिश से राजधानी में लुढका पारा, आज भी इन जिलों में होगी बारिश,जानें मौसम का पूर्वानुमान आपके शहर में

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रक्षाबंधन के दिन जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। आज मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा राजस्थान में आज का मौसम।

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-August-2025: राजस्थान में मानसून का असर एक बार फिर देखने को मिल रही है। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन जयपुर सहित कई जिलों में दिनभर उमस भरे मौसम के बाद शाम को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली

आज कैसा रहेगा मौसम

कल करौली, अलवर, दौसा में भी अच्छी बारिश हुई। जयपुर में 7.4 मिमी, अलवर में 7.2 मिमी और करौली में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें झुंझुनू, चूरू, सीकर, जयपुर, दौसा, अलवर, करौली, बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।

जयपुर में आज बारिश का अलर्ट

राजधानी जयपुर में भी रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, और कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। सुबह 7 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजधानी में गिरा पारा

जयपुर में बीते 24 घंटों में तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम ठंडा और राहत भरा हो गया है। लोगों ने शाम को रक्षाबंधन का पर्व बारिश के बीच मनाया।

आगे क्या रहेगा मौसम का मिजाज

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, राज्यभर में इस दौरान सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 15 से 21 अगस्त के बीच बारिश की रफ्तार में इजाफा होने की उम्मीद है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article