जयपुर

दो से अधिक बच्चे होंगे, तो नहीं मिलेंगी सरकारी सुविधाएं; इस राज्य के मंत्री ने की घोषणा

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि जिन दंपतियों को दो या उससे अधिक बच्चे होंगे उन्हें सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर ये दावा किया है। बताया कि इससे संबंधित कानून जल्द ही देश में लागू होगा।

Image

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा।

Photo : Twitter

राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन दंपतियों के पास दो या उससे अधिक बच्चे होंगे, उन्हें किसी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पाली पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिला परिषद में बैठक की। इसके बाद उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दावा किया।

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दावा

झाबर सिंह खर्रा ने पाली में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है और सुविधाएं घट रही हैं। इस वजह से समस्याएं भी सामने आ रही हैं। इसलिए अब केंद्र सरकार के स्तर पर प्रयास चल रहा है, जिन दंपतियों या परिवारों में दो या तीन से अधिक संतान होगी। उन्हें किसी भी तरह की सरकारी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इससे संबंधित कानून जल्द ही देश में देखने को मिलेगा।

राज्य सरकार की बजट पर क्या बोले?

कैबिनेट मंत्री ने राजस्थान सरकार के बजट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए ही ये बजट बनाया गया है। सरकार ने बजट में जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।

खर्रा ने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें हर हाल में पूरा करने का संकल्प लेती है। सत्ता में आने से पहले पार्टी की ओर से जो संकल्प पत्र जारी किया गया था। उसके अनुसार, सभी विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। जनता से किए गए हर वादे को समय पर पूरा किया जाएगा।

जनता से किए वादे होंगे पूरे: खर्रा

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर धरातल पर दिखने लगेगा। खर्रा ने कहा कि बजट में की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। बजट के अनुसार, योजनाओं को बनाने का भी निर्देश दिया गया है। सरकार की यही गारंटी है कि 15 अगस्त से बजट की घोषणाओं का असर दिखना शुरू हो जाए। सभी कामों को समय पर पूरे किया जाएगा।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!