जयपुर

Rajasthan First Cruise service: मार्च में शुरू हो जाएगी राजस्थान की पहली क्रूज सेवा, जहाज पर कर सकेंगे पार्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2023, 01:10 PM IST

Rajasthan First Cruise service: सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के अजमेर जिले में 150 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाला एक डबल डेकर क्रूज पर्यटकों के बीच आकर्षण का नया केंद्र होगा। इस क्रूज पर एक रेस्टोरेंट भी बना होगा, जहां पार्टी की जा सकेगी।

Image

राजस्थान की पहली क्रूज सेवा मार्च में होगी शुरू (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Rajasthan First Cruise service: राजस्थान की पहली क्रूज सर्विस अजमेर में मार्च तक शुरू हो जाएगी। इस क्रूज पर पार्टी भी की जा सकती है। इस क्रूज सर्विस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसे आना सागर झील में चलाया जाएगा।

150 यात्रियों की क्षमता

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के अजमेर जिले में 150 यात्रियों को ले जाने की क्षमता वाला एक डबल डेकर क्रूज पर्यटकों के बीच आकर्षण का नया केंद्र होगा। अजमेर की आना सागर झील में चलाया जाने वाला यह जहाज राजस्थान में क्रूज सेवा की शुरुआत करेगा। इसका परिचालन मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।

होगी अच्छी आय

अजमेर नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा- "क्रूज सेवा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। पिछले साल निर्माण टेंडर जारी किया गया था और फरवरी तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। क्रूज सेवा से नगर निगम को हर साल 66.5 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है।"

नगर निगम के सहायक अभियंता रवींद्र सैनी ने कहा कि क्रूज सेवा झील में चक्कर लगाने वाली नावों से अलग मार्ग पर संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा टिकट की दरें नगर निगम की स्वीकृति के बाद तय की जाएंगी। सैनी ने कहा- "क्रूज में एक रेस्तरां भी उपलब्ध होगा। लोग छोटी पार्टियों और समारोहों के लिए इस जहाज की बुकिंग करा सकेंगे।"

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कंपनी को क्रूज के निर्माण का ठेका पिछले साल फरवरी में दिया गया था और 15 महीने के भीतर क्रूज तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

End of Article