पटना

Patna Floating Restaurant: पटनावासी फिर से ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का आनंद, 5 साल बाद गंगा में चलेगा एमवी गंगा विहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 10:12 PM IST

Patna Picnic Spot: पटना के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब लोग गंगा की लहरों पर एक बार फिर से पिकनिक कर सकेंगे। नए साल के आगाज के साथ लोगों के जश्न मनाने की एक और जगह चालू होने जा रही है। लंबे समय बाद एमवी गंगा विहार का संचालन शुरू किया जा रहा है।

Image

पटना गंगा नदी में खड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • 2017 के बाद से नहीं हो रहा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन
  • मरम्मत होकर इसी हफ्ते एनआईटी घाट पर पहुंच जाएगा क्रूज
  • आईआईटी खड़गपुर की मदद से एजेंसी ने की क्रूज की मरम्मत

Patna News: बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुरुस्त हो गया है। इसकी मरम्मत पूरी कर ली गई है। अब पांच साल बाद क्रूज (एमवी गंगा विहार) पर सवार होकर लोग गंगा नदी में पार्टी कर सकेंगे। गंगा नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एमवी गंगा विहार को फिर से चालू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसकी मरम्मत का काम संध्या सम्राट कंस्ट्रक्शन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। इस एजेंसी ने आईआईटी खड़गपुर की मदद से सितंबर 2022 में मरम्मत का काम शुरू किया था। अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की मरम्मत पूरी हो गई है।

इसके अलावा कोलकाता से तीन से चार छोटे जहाज लाए जा रहे हैं। यह सब पटना शहर में गंगा नदी में पर्यटन बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इस हफ्ते में शहर के एनआईटी घाट पर एमवी गंगा विहार मरम्मत के बाद पहुंच जाएगा। इसी महीने इसका संचालन शुरू करने की योजना है। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वेडिंग सेरेमनी, रिंग सेरेमनी समेत अन्य समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए लगने वाला शुल्क पर्यटन विभाग निर्धारित करेगा।

2009 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

साल 2009 में बिहार सरकार ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। पहली बार जब क्रूज बिहार आया था, तब इसमें राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित हुई थी। इसके अलावा कवि सम्मेलन, डांडिया और कई तरह के आकर्षक कार्यक्रम हो चुके हैं। फिर 2017 के बाद से यह एनआईटी घाट पर खड़ा था।

मरीन ड्राइव बनने के बाद पर्यटकों की बढ़ी संख्या

शहर में गंगा नदी किनारे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) बनने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वीकेंड और पर्व-त्योहारों पर जेपी गंगा पथ पर बहुत अधिक संख्या में लोग जुटते हैं। दीघा से लेकर गांधी मैदान तक फिलहाल जेपी गंगा पथ चालू है। इस साल यह मार्ग दीदारगंज तक बन जाने की संभावना है। इसके बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस पथ पर पटना के अलावा आसपास के शहरों के लोग भी वीकेंड पर आकर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। मार्ग पर काफी लंबा स्ट्रीट फूड कॉर्नर बन चुका है। इन स्टॉल पर हर तरह के लजीज व्यंजन मिलते हैं। नगर निगम की ओर से और कई सुविधाएं बढ़ाई जाने वाली हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article