जयपुर

Rajasthan Aaj Ka Mausam: ठंड से ठिठुरा राजस्थान, शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी; बारिश का Alert

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। कई जिलों अभी भी कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने जो आगामी दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान में दो-तीन दिनों से बारिश से मिली राहत के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई इलाकों में अभी भी कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दो सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 16 जनवरी तक राज्य में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में कोहरे का प्रकोप जारी

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार सुबह पिछले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा दर्ज किया गया। डूंगरपुर (AWS) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 65 से 100 फीसदी के बीच दर्ज की गई, जिससे कोहरे की स्थिति बनी हुई है और फिलहाल इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कुछ इस प्रकार रहा:

  • पिलानी में 6.5 डिग्री
  • दौसा में 6.7 डिग्री
  • अलवर में 7 डिग्री
  • चित्तौड़गढ़ में 7.2 डिग्री
  • संगरिया (हनुमानगढ़) में 7.4 डिग्री
  • नागौर में 7.7 डिग्री
  • जयपुर में 8 डिग्री सेल्सियस
  • अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 24 घंटों तक राज्य में मौजूदा मौसम की स्थिति बनी रहेगी और इस दौरान बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पालो, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, और जालोर शामिल हैं।

मकर संक्रांति पर बारिश के आसार

इस बार मकर संक्रांति के दिन राजस्थान में बारिश हो सकती है। वहीं, 10 जनवरी से 16 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहने की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article