जयपुर

PM मोदी ने बीकानेर के करणी माता मंदिर में टेका माथा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद; अर्जुन राम मेघवाल भी रहे मौजूद

PM Modi Bikaner Visit: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार पीएम मोदी बीकानेर के पलाना में जनसभा को संबोधित करने वाले है। बीकानेर के अपने दौरे की शुरुआत पीएम ने देशनोक शहर में स्थित करणी माता मंदिर से की और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Image

PM मोदी ने बीकानेर के करणी माता मंदिर में टेका माथा

Photo : Twitter

PM Modi Bikaner Visit: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित राजस्थान के बीकानेर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने बीकानेर के देशनोक में स्थित करणी माता मंदिर पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। आज पीएम मोदी पलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद बीकानेर से दिल्ली के वापस रवाना होंगे। बीकानेर में पीएम के आगमन से पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत अन्य मंत्री और आलाधिकारी पहले ही बीकानेर पहुंच चुके हैं। पीएम के आगमन को ध्यान में रखते हुए बीकानेर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बीकानेर के देशनोक और पलाना के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बीकानेर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान के बीकानेर के दौरा पर पीएम मोदी बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि ट्रेन आक बीकानेर स्टेशन से बांद्रा के लिए 12:35 पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन यानी शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव देशनोक, नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, जोधपुर, पाली, मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, पलानापुर, मेहसाणा, साबरमती, नडियाद, आनंद जंक्शन, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशन पर है। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे हैं, जिसमें 16 डिब्बे थर्ड एसी इकोनॉमी है व 2 डिब्बे पावर कार वाले हैं।

पलाना गांव में जनसभा को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहली बार है कि पीएम मोदी पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, पलाना में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इस दौरान कई बड़े मंत्री यहां मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बीकानेर के अपने दौरे में पीएम विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा, जल परियोजनाओं को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। साथ ही राजस्थान में 12 राज्य राजमार्गों के विकास की आधारशिला भी रखी जाएगी। बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए चार नए नर्सिंग कॉलेज का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article