जयपुर

जोधपुर में The Burning Car.. चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

Moving Car Caught Fire in Jodhpur: जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के अंदाराम स्कूल के पास सोमवार शाम को एक चलती कार में आग लग गई। बोनट से धुआं निकलता देख कार ड्राइवर बाहर आ गया। जिसके बाद कार ने आग पकड़ ली।

Image

जोधपुर में कार में लगी आग

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती कार में बोनट से निकला धुआं
  • ड्राइवर के बाहर आते ही कार में लगी आग
  • आग बुझाने तक कार पूरी तरह जली

Car Caught Fire in Jodhpur: जोधपुर में चलती हुई कार में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से पहले कार के बोनट से धुआं उठना शुरू हुआ। ड्राइवर के नीचे उतरते ही कार में आग लग गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता कार पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

कार में आग लगने का वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार धूं-धूं करके जल रही है और फायर ब्रिगेड की टीम कार में लगी आग को बुझाने के लिए जुटी हुई है। लेकिन जब तक आग पूरी तरह बुझी, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

मारुति 800 में लगी आग

यह घटना जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के अंदाराम स्कूल के पास की है। है। जहां अंदाराम स्कूल की तरफ से सोमवार शाम को एक मारुति 800 कार निकल रही थी। तभी अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर कार ड्राइवर बाहर निकल आया। जिसके तुरंत बाद कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!