जयपुर

Jaipur News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, हिरासत में दो आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 13, 2024, 06:16 PM IST

Jaipur News: जयपुर में एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर आरोपियों ने उसे अपने आवास पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Image

जयपुर में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

Photo : iStock

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। अपहरण और दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस मिलते ही उन्होंने मामले में जांच शुरू की और दो लोगों को हिरासत में लिया। आरोपियों को हिरासत लेने की जानकारी पुलिस अधिकारी द्वारा शनिवार को दी गई। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भी भेजा है।

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना जयपुर के रिन्यूवल इलाके की है। जानकारी के अनुसार, 14 वर्ष की बच्ची बाहर टहलने निकली थी। उसी दौरान बाइक पर सवार दो आरोपियों ने नाबालिग को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और उसे लेकर चले गए। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लड़की का अपहरण किया और उसे बिसनगढ़-मनोहरपुर इलाके में अपने आवास पर ले गए। यहां उन्होंने दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने अपने पिता को इस घटना के बारे में बताया। घटना की रात में ही पीड़िता और उसके पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को देते हुए अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनका नाम मोहन लाल और राजू बताया। पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को मोहन लाल द्वारा अंजाम दिया गया था। वहीं उसके साथी राजू ने उसका साथ अपहरण करने में दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा बता दें कि नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) अधिनियम की प्रासंगिकता धाराओं को लगाते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!