जयपुर

डेथ सर्टिफिकेट के डर से उठाया खौफनाक कदम, 'जिंदा हूं मैं' साबित करने के लिए टीचर को मारा चाकू

राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स ने स्कूल में घुसकर सिर्फ यह साबित करने के लिए दो टीचर्स को चाकू मार दिया कि वह जिंदा है। दरअसल उस शख्स को पता चला था कि किसी ने उसका डेथ सर्टिफिकेट बना दिया है। ऐसे में वह गिरफ्तार होकर साबित करना चाहता था कि वह जिंदा है।

Image

राजस्थान में अनोखा क्राइम

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना थोड़ी पुरानी यानी 19 जुलाई की है। बालोतरा जिले के चूली बेरा धारणा गांव के सरकारी स्कूल में बाबूराम नाम का एक शख्स पेट्रोल और चाकू लेकर घुस आया। यहां पहुंचकर बाबूराम एक क्लासरूम के अंदर चला गया और अंदर से दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद उसने वहां महिला टीचर पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। इस बीच महिला टीचर को बचाने के लिए स्कूल के हेड मास्टर हरदयाल सैनी और एक अन्य अध्यापक राजपुरोहित बहुंच गए। इस दौरान बाबूराम ने बचा में आए दोनों लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बाबूराम पर काबू पाने की कोशिश में एक अन्य ग्रामीण भी घायल हो गया।

इस घटना के बाद हेड मास्टर और दूसरे टीचर को गंभीर हालत में जोधपुर एम्स रेफर किया गया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। गनीमत रही कि इस दौरान आरोपी बाबूराम ने किसी बच्चे पर हमला नहीं किया। ग्रामीण आरोपी बाबूराम को मानसिक रोगी बता रहे हैं और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है। उनका कहना है कि बाबूराम पहले भी कई बार बिना किसी वजह से लोगों पर हमला कर चुका है।

टावर पर भी चढ़ चुका है बाबूराम

पता चला कि बाबूराम एक बार टावर पर भी चढ़ चुका है। उस समय भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। गांववालों का मानना है कि उस समय किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने की वजह से वह लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

डेथ सर्टिफिकेट का डर

यहां के सिवाना थाने थानाध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी दी कि बाबूराम ने पूछताछ में अहम जानकारी दी। बाबूराम ने बताया कि उस पता चला है, किसी ने उसका डेथ सर्टिफिकेट बना लिया है। उसे डर है कि इस डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर कोई उसकी जमीन-जायदाद हड़प लगा।

इसी डर में उसने स्कूल के घुसकर हमला करने का प्लान बनाया। ताकि ऐसा करने पर पुलिस से पकड़ ले और सरकारी रिकॉर्ड में वह जिंदा साबित हो सके। पुलिस का कहना है कि वह डेथ सर्टिफिकेट से जुड़ी स्चाई का पता लगा रही है। इसके लिए ग्राम पंचायत और तहसील स्तर पर जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी बाबूराम का डेथ सर्टिफिकेट कब और किसने बनाया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!