जयपुर

Jaipur: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, दो बच्चों के बाप पर फिदा थी नाबालिग

जयपुर में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव पेड़ से लटके पाए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

Image

Jaipur: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, दो बच्चों के बाप पर फिदा थी नाबालिग

जयपुर: आमेर इलाके में एक युवक और नाबालिग लड़की के शव शुक्रवार को एक पेड़ से लटके मिले। पुलिस ने बताया कि ये दोनों बृहस्पतिवार की सुबह से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने इलाके में उनके फोटो भी बांटे थे लेकिन वे नहीं मिले। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

प्रेम संबंध में दी जान

आमेर के थानाधिकारी अंतिम शर्मा ने बताया कि दोनों के शव दिल्ली रोड पर कूकस बस अड्डे के पास एक खाली भूखंड में मिले। युवक की पहचान जमवारामगढ़ निवासी मुकेश कुमार (23) के रूप में हुई है। लड़की की उम्र 15 साल है। दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे थे। युवक आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलाता था। उसके दो बच्चे हैं जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article