जयपुर

Jaipur News: शहर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, छत पर दौड़ता आया नजर; देखें वीडियो

राजस्थान के जयपुर में तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुसने से लोग दहशत में आ गए। सामने आए वीडियो में तेंदुआ एक घर की छत पर घूमता हुआ नजर आया। वन विभाग के रेस्क्यू के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका।

Image

जयपुर शहर में घुसा तेंदुआ

राजस्थान के जयपुर में मंगलवार की शाम एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे लोग दहशत में आ गए। सामने आए वीडियो में तेंदुआ एक घर की छत पर घूमता हुआ नजर आ रहा है। मामला शहर के विद्याधर नगर इलाके के सेक्टर 8 का बताया जा रहा है। यह किस ओर से आया है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

हालांकि, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 5 घंटे तक रेस्क्यू किया, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली। अभी तेंदुए की उपस्थिति को लेकर इलाके में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article