जयपुर

राजस्थान के इस शहर में बर्ड फ्लू की एंट्री, कुरजां पक्षियों की मौत; संख्या पहुंची 14

राजस्थान के जैसलमेर में ‘बर्ड फ्लू’ से मरने वाली कुरजा पक्षियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कुरजां पक्षी बर्ड फ्लू से मरे हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो)

जैसलमेर: जैसलमेर में हाल ही में मृत पाए गए कुरजां (डेमोइसेल क्रेन) पक्षियों की मौत ‘बर्ड फ्लू’ के कारण हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, ओरण इलाके के लखमना तालाब के पास पिछले दिनों कुछ और मृत मिले कुरजा पक्षियों से अब ‘बर्ड फ्लू’ से मरने वाली कुरजा पक्षियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में मृत पाये गये पक्षियों का विरसा भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजा गया था। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कुरजां पक्षी बर्ड फ्लू से मरे हैं।

कुरजां पक्षियों को प्रोटोकॉल के हिसाब से दफनाया

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद वन विभाग और पशुपालन की टीम ने मृत मिले कुरजां पक्षियों को प्रोटोकॉल के हिसाब से दफनाया। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश व्रंगतिवार ने बताया कि इससे पहले 11 जनवरी को छह कुरजां पक्षी, 12 जनवरी को दो, 13 जनवरी को दो, 15 जनवरी को तीन, 16 जनवरी को एक पक्षी का शव लखमना तालाब में मिलने पर प्रशासन सतर्क हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि कुरजां पक्षियों की मौत के बाद जिलाधिकारी प्रताप सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। घटना वाली प्रमुख जगह पर आम लोगों और पशुओं के जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article