जयपुर

Kota News: शिक्षक की पिटाई से छात्रा के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, FIR दर्ज

Kota News: शिक्षक द्वारा कथित तौर पर छड़ी से पिटाई किए जाने से कक्षा पांच की एक छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है-

Image

शिक्षक की पिटाई से छात्रा के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

Photo : Times Now Digital

Kota News: राजस्थान में कोटा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित तौर पर छड़ी से पिटाई किए जाने से कक्षा पांच की एक छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। अधिकारियों, प्राथमिकी दर्जने बताया कि शनिवार को मोड़क थानाक्षेत्र के तेलिया खेड़ी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई इस घटना के संबंध में शिक्षक अब्दुल अजीज के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने भी शिक्षक खिलाफ एक जांच शुरू कर दी है।

पिटाई से बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर

मामला तब प्रकाश में आया जब असकली ग्राम पंचायत के सरपंच आबिद खान ने शनिवार शाम को अपने निर्वाचन क्षेत्र रामगंज मंडी के जुल्मी गांव में शनिवार शाम को आयोजित एक जन शिकायत निवारण शिविर के दौरान राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दिलावर ने 10 साल बच्ची को शिविर में बुलाया। अधिकारियों ने बताया कि खान बच्ची को शिविर में ले आये और उसने पूरी घटना बतायी।

शिक्षक ने छड़ी से मारकर हाथ तोड़ा

बच्ची के अनुसार, उसके क्लास टीचर अजीज ने उसे चटाई बिछाने के लिए कहा। उसने दावा किया कि उसने अजीज के निर्देशों का पालन किया, लेकिन वह भड़क गए और उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी बात नहीं सुन रही है। बच्ची के अनुसार, फिर शिक्षक ने उसे छड़ी से मारा, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मोड़क थाने के प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर अजीज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) और 126(2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू

उन्होंने बताया कि बच्ची को रविवार सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि शिक्षक से अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने भी अजीज के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article