जयपुर

Jaipur: तमंचे पर डिस्को वाली लेडी डॉन चढ़ी पुलिस के हत्थे, जगतपुरा में काट रही थी फरारी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 02:49 PM IST

Jaipur: लेडी डॉन रेखा मीना को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लेडी डॉन जयपुर में फरारी काट रह थी। आरोपी लेडी डॉन करौली में दोस्तों के साथ एक युवक को गोली मारने के बाद वहां से भाग कर जयपुर आ गई थी। इसे अरेस्ट करने के बाद रामनगरिया पुलिस ने करौली पुलिस को जानकारी दी है। अब इसे करौली पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।

Image

तमंचे पर डिस्को वाली लेडी डॉन रेखा चढ़ी जयपुर पुलिस के हत्थे (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • लेडी डॉन जयपुर में फरारी काट रह थी
  • करौली में एक युवक को गोली मारने के बाद जयपुर आ गई
  • मां की मौत के बाद क्राइम की दुनिया में आई थी लेडी डॉन

Jaipur: राजस्थान में लेडी डॉन के नाम से पहचानी जाने वाली रेखा मीना (20) को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लेडी डॉन जयपुर में फरारी काट रह थी। रामनगरिया थाने की पुलिस ने इसे राजधानी के जगतपुरा में दबिश देकर दबोचा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी डॉन करौली में दोस्तों के साथ एक युवक को गोली मारने के बाद वहां से भाग कर जयपुर आ गई थी। इसे अरेस्ट करने के बाद रामनगरिया पुलिस ने करौली पुलिस को जानकारी दी है। अब इसे करौली पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।

युवक पर किया था फायर

डीसीपी पूर्व राजीव पचार के मुताबिक, रेखा मीना निवासी टोडाभीम जनपद करौली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीते 29 नवंबर को करौली के कोतवाली थाने में योगेश जादौन (19) ने मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया था कि, वह 29 नवंबर की दोपहर स्कूल से घर जा रहा था। इस बीच देखा कि, एक मंदिर के पास रोड पर 4 युवक व दो युवतियां शराब पी रहे थे। सबको मना किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। डीसीपी के मुताबिक, गोली उसकी पीठ में लगी। इसके बाद वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

जयपुर में छिपी थी लेडी डॉन

डीसीपी के मुताबिक, आरोपी लेडी डॉन रेखा मीना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होने के बाद वह भागकर जयपुर आ गई। यहां जगतपुरा में वह फरारी काट रही थी। इस बीच रामनगरिया थाना पुलिस को मुखबिर से उसके यहां छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे दबिश देकर दबोच लिया।

मां चल बसी तो क्राइम की दुनिया में आ गई

डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि, टोडाभीम उपखंड के गांव नांगला लाट निवासी रेखा की मां उसके बालपन में ही चल बसी थी। पिता गांव में रहकर खेती के जरिए परिवार के लिए रोटी का जुगाड़ कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक. जगतपुरा में पढ़ाई करने के दौरान यह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गई। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। बाइक व कार चलाने का भी शौक है। तमंचे पर डिस्को के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुर्खियां बटोरने वाली लेडी डॉन के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स। यह अपने विरोधियों को सोशल मीडिया के जरिए ही जवाब देती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article