जयपुर

Jaipur: रोडवेज बसों में फ्री सफर करेंगी आधी आबादी, इन बसों में नहीं मिलेगी छूट, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 08:45 PM IST

Jaipur: विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार रात को 12 बजे से राजस्थान में आधी आबादी को रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा बुधवार रात्रि को 12 बजे तक के लिए रहेगी। ये सुविधा राजस्थान की परिधि में ही मिलेगी। राज्य से बाहर सफर करने पर प्रदेश की सीमा के बाद बनने वाला गंतव्य तक का किराया महिलाओं को देना होगा। एसी व वाॅल्वो बसों में सफर करने पर निर्धारित फेयर के मुकाबले 70 प्रतिशत किराया वसूल किया जाएगा।

Image

राजस्थान रोडवेज में विश्व महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी फ्री सफर (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार रात्रि 12 बजे के बाद महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
  • रोडवेज विभाग की ये सुविधा केवल राजस्थान में सफर के लिए है
  • एसी व वाॅल्वो बसों में निर्धारित किराए का 70 फीसदी देना होगा

Jaipur: विश्व महिला दिवस के मौके पर मंगलवार रात को 12 बजे से राजस्थान में आधी आबादी को रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर करने का मौका मिलेगा। ये सुविधा बुधवार रात्रि को 12 बजे तक के लिए रहेगी। सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को ये सुविधा दी है। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें होली पर्व मनाने के बाद नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से बुधवार को एक से दूसरे शहर के लिए सफर करना होगा।

रोडवेज महकमे ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं, जो मंगलवार रात्रि को 12 बजे से लागू होंगे। इन आदेशों के मुताबिक, अगर कोई महिला 12 बजे के बाद रोडवेज बस में टिकट खरीदती है तो इसके लिए उसे दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे। बता दें कि, ये सुविधा राजस्थान की परिधि में ही मिलेगी। राज्य से बाहर सफर करने पर प्रदेश की सीमा के बाद बनने वाला गंतव्य तक का किराया महिलाओं को देना होगा।

इतनी तादाद में महिलाओं के सफर करने का अनुमान

होली पर्व के मनाने के बाद रोडवेज प्रशासन पूरे प्रदेश में 8 लाख से अधिक महिलाओं के रोडवेज की बसों में फ्री में सफर करने का अनुमान लगा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है मंगलवार को धुलंडी पर्व मनाने के बाद महिलाएं अपने घरों की ओर लौटेंगी। इसके अलावा भी त्योहार मनाने के बाद एक से दूसरे शहरों में अन्य कार्यों के लिए भी महिलाओं को जाना पड़ेगा। यही वजह है कि, रोजमर्रा के दिनों के बजाय बुधवार यानी 8 मार्च को बसों में भीड़ बढे़गी।

इतने करोड़ का बढे़गा आर्थिक भार

गौरतलब है कि, प्रदेश के रोडवेज महकमे द्वारा प्रतिवर्ष रक्षाबंधन व भाईदूज के मौके पर भी राजस्थान में महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जाती है। इस वर्ष ये सुविधा विश्व महिला दिवस के मौके पर भी दी गई है। रोडवेज महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, मुफ्त सफर योजना के चलते एक ही दिन में रोडवेज पर करीब साढे़ सात करोड़ का अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ जाएगा। विभाग के मुताबिक बुधवार के लिए अग्रिम टिकट बुक करवाने की सुविधा भी महिलाओं को इस बार दी गई है। हालांकि ये सुविधा लोकल व एक्सप्रेस बसों में ही दी गई है। एसी व वाॅल्वो बसों में सफर करने पर निर्धारित फेयर के मुकाबले 70 प्रतिशत किराया वसूल किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article