जयपुर

Jaipur: 5वीं मंजिल से कूदी NEET की छात्रा, मौके पर मौत; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

राजस्थान के जयपुर में एक 18 साल की नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने जन्मदिन के अगले दिन ही सुसाइट कर लिया। पुलिस को लड़की के कमरे से एक सुसाइट नोट भी मिला, जसमें उसने अपने परिवार वालों से माफी मांगी है-

Image

जयपुर में NEET की छात्रा ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jaipur: राजस्थान के जयपुर में एक 18 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा जयपुर में नीट ( NEET) की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार घटना विद्याधर नगर इलाके में अपार्टमेंट की है। जहां छात्रा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्रा ने सुसाइ़ड से पहले एक नोट भी लिखा था। पुलिस को बरामद इस नोट में मृतिका ने अपने परिवार वालों से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि जमीन पर गिरते ही छात्रा की मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची।

5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

छात्रा के गिरने के बाद लोग उसे देखकर दंग रह गए। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के नाम लिए नोट में छात्रा ने परिवार की अपेक्षाओं पर खरा ना उतरने के लिए मांगी माफी। गुरुवार को ही मृतिका ने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।

पुलिस कर रही जांच

जिसके बाद यति अग्रवाल ने अगले ही दिन यह कदम उठाया और 5वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने लड़की के कमरे की जांच की तो नोटबुक में सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने परिवार के उम्मीदों पर खड़ा न उतर पाने के लिए माफी मांगी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!