जयपुर

जयपुर : 9 जुलाई को औद्योगिक हड़ताल का ऐलान, श्रमिक संगठनों ने किया बड़ा फैसला

जयपुर में 9 जुलाई को औद्योगिक हड़ताल की घोषणा की गई। शनिवार को श्रमिक एकता भवन, शांति नगर, जयपुर में सीटू जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Image

(सांकेतिक फोटो)

जयपुर : श्रमिक एकता भवन, शांति नगर, जयपुर में शनिवार को सीटू जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कामरेड सुरेश कश्यप ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड किशन सिंह राठौड़ ने किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सीटू राज्य कमेटी का सम्मेलन 12-14 दिसंबर को जयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, जयपुर जिले का सम्मेलन भी इसी शहर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि अधिकांश यूनियनों ने रिटर्न लेवी जमा करवा दी है और सभी यूनियनों ने 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया है। यूनियनें 24 जून से पहले अपने प्रबंधकों को हड़ताल का नोटिस देंगी। इसके अलावा, कमेटी ने पुराने बिजली मीटरों को जबरन स्मार्ट मीटर से बदलने का विरोध करने का भी फैसला किया। क्यूबा फंड का कोटा यूनियनों में वितरित कर दिया गया है, जिसे जल्द ही राज्य कमेटी को जमा किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रवींद्र शुक्ला, कामरेड सुमित्रा चोपड़ा सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सर्वसम्मति से 9 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article