जयपुर

राजस्थान में IAS अधिकारियों के तबादले, नवीन महाजन बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

IAS Officers Transferred: राजस्थान में मंगलवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी शामिल हैं। राज्य के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन बने हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

IAS Officers Transferred: राजस्थान में मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के छह अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का भी तबादला हुआ है। आईएएस नवीन महाजन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर लगाया गया है। बता दें कि राज्य में बुधवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और उससे पहले ये तबादले किए गए हैं।

कई अधिकारी बदले गए

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सार्वजनिक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप वर्मा का तबादला राजस्थान राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष पद पर किया गया है, आईएएस प्रवीण गुप्ता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद से हटाकर सार्वजनिक निर्माण विभाग में प्रमुख शासन सचिव लगाया गया है।

नवीन महाजन बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी

वहीं, भंडारण निगम के अध्यक्ष आईएएस महाजन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पदेन प्रमुख शासन सचिव (निर्वाचन विभाग) पद पर लगाया गया है। आईएएस रोहित गुप्ता अब उद्योग विभाग के आयुक्त होंगे, जो कि पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। आदेश में कहा गया कि आईएएस प्रकाश चंद्र शर्मा को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारी लगाया गया है। आईएएस हिंमाशु गुप्ता को ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण (रूडा) के प्रबंध निदेशक पद पर लगाया है जो कि निवेश संवर्धन ब्यूरो के आयुक्त थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article