जयपुर

Holi Festival 2023: राजस्थान के पुष्कर में अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में जुटे विदेशी पर्यटक, धार्मिक नगरी में चारों ओर रंगों की बौछार पढ़िए पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 06:38 PM IST

Holi Festival 2023: देश के कई कोनों सहित सात संमदर पार से आए सैलानियों ने जमकर होली खेली। पुष्कर के मेला स्टेडियम में रेगिस्तानी धोरों पर गुलाल व रंगों की छटा बिखेरी गई। 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ, जयपुर, मुंबई, एमपी व गुजरात समेत इस्त्रायल, लंदन, यूएसए, जापान, यूके सहित करीब 10 देशों के सैलानी होली की मस्ती में सराबोर होने यहां पहुंचे।

Image

राजस्थान के पुष्कर में विदेशी सैलानी खेल रहे जमकर होली (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 देशों के सैलानी होली की मस्ती में सराबोर होने यहां पहुंचे
  • 2 दिन के लिए पुष्कर में हेलिकाॅप्टर जाॅय राइड शुरू की गई
  • महोत्सव का समापन गो घाट पर आरती के साथ मंगलवार शाम को होगा

Holi Festival 2023: राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन नगरी पुष्कर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव के चौथे व अंतिम दिन मंगलवार को देश के कई कोनों सहित सात संमदर पार से आए सैलानियों ने जमकर होली खेली। पुष्कर के मेला स्टेडियम में रेगिस्तानी धोरों पर गुलाल व रंगों की छटा बिखेरी गई।

पूरी धार्मिक नगरी सतरंगी रंगों से रंगी नजर आई। फागुल की मस्ती इस कदर लोगों पर छाई कि, दमकल के वाहन से लोगों पर पानी की बौछारें डाली गई। दोपहर तक लोगों में जोश परवान पर रहा।

10 से भी अधिक देशों के सैलानी पहुंचे पुष्कर

पुष्कर में चल रहे 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ, जयपुर, मुंबई, एमपी व गुजरात समेत इस्त्रायल, लंदन, यूएसए, जापान, यूके सहित करीब 10 देशों से अधिक के सैलानी होली की मस्ती में सराबोर होने यहां पहुंचे। डीजे की धुनों पर पर्यटक जमकर थिरके। रेगिस्तान के धोरों में सैलानियों ने जमकर होली खेली। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, होली महोत्सव का समापन मंगलवार शाम को गो घाट पर आरती के साथ होगा। इस मौके पर आतिशबाजी की जाएगी। इसके अलावा बाॅलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी गीतों की प्रस्तुतियां भी देंगे।

सैलानी पुष्कर निहारेंगे हेलिकाॅप्टर के जरिए

पुष्कर में चल रहे 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव में सैलानियों को लुभाने के लिए 2 दिनों तक हेलिकॉप्टर राइड सेवा शुरू की गई है। जिसमें 5 मिनट की राइड के दौरान पुष्कर होली महोत्सव और कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों को हेलिकॉप्टर के जरिए दिखाया जाएगा। जिसमें एक पैसेंजर के लिए 6 हजार रुपए का शुल्क रखा गया है। निजी कंपनी के मैनेजर अंकित जांगिड़ के मुताबिक जॉय राइड का शुभारंभ आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ और जिला कलेक्टर अंशदीप ने किया।

ब्रह्मघाट नहाया संतरंगी रोशनी में

पुष्कर में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव के तहत पुष्कर के ब्रह्मघाट को फूलों से सजाया गया है। घाट पर सतरंगी रोशनी की सजवट की गई है। महोत्सव के तहत जयपुर घाट पर नगाड़ा वादन आयोजित किया गया। घाट पर इसके देखने के लिए बड़ी तादाद में देसी-विदेशी सैलानियों की भीड़ एकत्रित हो गई। माहौल बना तो आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, कलेक्टर अंशदीप, एसपी चुनाराम जाट व पुष्कर एसडीएम ने भी जमकर ढोल बजाए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article