टोंक: जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां तालाब में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया कि मोहम्मदपुरा गांव में हंसराज, दिलखुश, विकास और विजय तालाब से भैंस निकालने गए थे, लेकिन वे कीचड़ में धंस गए और डूब गए।
उन्होंने बताया कि चारों युवक 17-18 साल के आयु वर्ग के थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह ले जाया गया है।
(इनपुट-भाषा)
