जयपुर

भारी बारिश से उफान पर चंबल, बैराज के गेट खोलने से कोटा में बाढ़ जैसे हालात; कई घर हुए पानी-पानी

कोटा में चंबल नदी के बैराज से 12 गेट खोलकर 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। नयापुरा, गांवडी और दोस्तपुरा जैसी निचली बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुस आया है। हालांकि अब जलस्तर में गिरावट देखने को मिल रही है।

Image

कोटा में बस्तियों में घुसा पानी

Kota News: राजस्थान में भारी बारिश के चलते कोटा में चंबली नदी उफान पर है। जिसके चलते नदी के कोटा बैराज से आज 12 गेट खोलकर 2,90,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे निचले इलाकों में पानी घुस गया और यहां बाढ़ के हालात बन गए। मकानों में पानी घुसने से जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ा। हालांकि अब पानी की आवक मं कमी आई। जिससे जलभराव से राहत मिलने के संकेत मिले हैं।

पानी में आधे डूबे मकान

कोटा बैराज से 2.90 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नयापुरा, हरिजन बस्ती, गांवड़ी और दोस्तपुरा जैसे इलाकों में निचली बस्तियों में पानी पहुंच गया। जिससे कई लोगों के मकान पानी में आधे डूबे नजर आए। वहीं कोटा जिले के रामगंज मंडी इलाके में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोटा जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल तुरंत एक्टिव हुए। राहत की बात ये रही कि अब विराज ऑफिस टीम में पानी की आवक में कमी आई है। जिस कारण बैराज का एक गेट बंद कर दिया गया।

कोटा बैराज के 11 गेट खुले

कोटा बैराज के अब 11 गेट खुले हुए हैं। जिससे 2.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे प्रभावित इलाकों में अब धीरे-धीले जलस्तर में कमी आ रही है। वहीं ताकली बांध के भी 11 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article