जयपुर

जयपुर में फ्लाईओवर निर्माण में बड़ी लापरवाही, मिट्टी की जगह डाल रहे मलबा

जयपुर के भांकरोटा और कमला नेहरू नगर में फ्लाईओवर निर्माण में गड़बड़ी सामने आई है। यहां दीवारों के बीच मिट्टी भराई की जगह मलबा डाला जा रहा है, जो बड़ी लापरवाही है।

Image

सांकेतिक फोटो। (पीटीआई)

Photo : PTI

Jaipur News: जयपुर में बन रहे फ्लाईओवर में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जो आगे चलकर लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। जयपुर में भांकरोटा और कमला नेहरू नगर में फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी और इसे एनएचएआई बना रहा है, लेकिन इसके निर्माण में नियमों की अनदेखी हो रही है। दरअसल, इन दोनों फ्लाईओवर में घटिया सामान यूज करने का मामला सामने आया है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ दीवार के बीच में मिट्टी भराई के नाम पर पुरानी सड़क का डामर-मलबा और कंक्रीट डाला जा रहा है।

अधिकारी नहीं ले रहे सुध

इसके अलावा कमला नेहरू फ्लाईओवर पर मिट्टी रोकने के लिए टूटे हुए ब्लॉक और पिलर लगे हैं। इस वजह से मिट्टी बाहर निकल जा रही है और इसकी जांच के लिए न कोई इंजीनियर आ रहे हैं और न कोई अधिकारी ठोस कदम उठा रहे हैं। मिट्टी नहीं रुकने की वजह से बारिश के दिनों में पिलर धंसने की घटना सामने आ सकती है। साथ ही पिलर निर्माण में घटिया सीमेंट का प्रयोग किया गया है, जिस वजह से कई जगह से पिलर टूट गए हैं।

जाम से मिलेगी निजात

बता दें कि जयपुर के भांकरोटा और कमला नगर में बनने वाले फ्लाईओवर की लागत करीब 37 करोड़ रुपये हैं। भांकरोटा में 25 करोड़ और कमला नगर में 12 करोड़ रुपये खर्च कर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों फ्लाईओवर के करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फिलहाल मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है।

बता दें कि भांकरोटा में चौराहे से करीब 75 हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं और कमला नेहरू नगर से करीब 90 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इन दोनों फ्लाईओवरों के बन जाने से सैकड़ों कॉलोनियों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article