जयपुर

Rajasthan: करौली में नायब तहसीलदार की मौत, पार्क में पेड़ से लटका मिला शव, 5 दिन पहले हुआ था ट्रांसफर

राजस्थान के करौली में सिटी पार्क में एक नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला। पार्क में टलने आए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक का पांच दिन पहले ही धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह आत्महत्या है या हत्या का मामला है।

Image

नायब तहसीलदार की मौत (सांकेतिक फोटो)

Naib Tehsildar Death in Karauli: राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है।

पार्क में टलने आए लोगों ने देखा शव

पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का पांच दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। उसने बताया कि वह भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे।

प्रथम दृष्टया में लग रहा आत्महत्या का मामला

पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article