जयपुर

Churu Temperature: राजस्थान बना बर्फिस्तान! पड़ रही कड़ाके की ठंड, चूरू में माइनस 2.5 डिग्री पहुंचा तापमान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2023, 03:34 PM IST

Churu Temperature: राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में माइनस 1.4 डिग्री, सीकर में 0.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 0.6 डिग्री, बीकानेर में 1.2 डिग्री, पिलानी में 1.6 डिग्री, बारां में 1.7 डिग्री और संगरिया में 1.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Image

राजस्थान में कई जगहों पर माइनस में पहुंचा तापमान

Photo : ANI

Churu Temperature: राजस्थान इस समय बर्फिस्तान बन चुका है। राजस्थान के कई शहरों का तापमान इस माइनस में हैं। घर से लेकर खेत तक बर्फ की पतली चादरें दिख रहीं हैं। चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

यहां सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रविवार को फतेहपुर और चूरू में तापमान क्रमश: शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जिसके कारण यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हो गया है।

cold.

राजस्थान में ठंड का कहर

बाकी शहरों का हाल

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर पाला पड़ने के साथ भीषण शीत लहर चल रही है। जिससे अजमेर, कोटा और उदयपुर संभागों में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी हैा। मौसम विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ में माइनस 1.4 डिग्री, सीकर में 0.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 0.6 डिग्री, बीकानेर में 1.2 डिग्री, पिलानी में 1.6 डिग्री, बारां में 1.7 डिग्री और संगरिया में 1.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

rajasthan cold.

राजस्थान में शीतलहर

जयपुर का हाल

रविवार रात राज्य के सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.5 और 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। बता दें कि इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!