जयपुर

चूरू में बारिश से दर्दनाक हादसा, लेडिज मार्केट में गिरा हवेली का छज्जा; एक की मौत और कई घायल

Churu News Today (चूरू की खबर): चूरू में सरदारशहर के लेडीज मार्केट में बारिश के कारण पुरानी हवेली का छज्जा गिर गया। जिससे यहां गुजर रहे आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पतला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद लेडीज मार्केट का रास्ता बंद करा दिया गया है।

Image

चूरू में दर्दनाक हादसा

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार को शहर के सबसे व्यस्त लेडिज मार्केट में दुकानों के ऊपर लगा पुरानी हवेली का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। इस हादसे मं आधा दर्जन लोग मलबे में दबने से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

बाजार में जलभराव के कारण राहत कार्य में आई मुश्किलें

जानकारी के अनुसार चूरू में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। बरसात के दौरान सोमवार को लेडिज मार्केट में पुरानी जर्जर हवेली का छज्जा गिर गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे आधा दर्जन लोग हादसे की चपेट में आ गए और छज्जे के नीचे दब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दबे लोगों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को बाहर निकालकर तुरंत निजी वाहनों की मदद से राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां डॉक्टरों ने उदासर बिदावतान निवासी 60 वर्षीय निरानाराम पूनिया को मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय बारिश की वजह से बाजार में पानी भर गया था, जिस कारण राहत कार्य में परेशानी आई। इस वजह से कुछ घायलों को पानी से जूझते हुए निजी अस्पताल भी पहुंचाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है।

लेडीज मार्केट का रास्ता बंद

इस हादसे की सूचना पर नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी, तहसीलदार रतनलाल मीणा, थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और लेडिज मार्केट के रास्ते को बंद किया गया। इस हादसे में जान गंवाना वाले बुजुर्ग का शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इस घटना के बाद शहर में बारिश के दौरान जर्जर इमारतों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article