जयपुर

Jaipur: कोहरे का कहर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे वे पर एक्सीडेंटल ट्रकों से टकराई बस; 45 यात्री घायल

राजस्थान के जयपुर में एक निजी बस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार 45 यात्री बुरी तरह घायल हो गये हैं। गंभीर घाायलों को जयपुर और नोएडा, दिल्ली रेफर किया गया है।

Image

Jaipur: कोहरे का कहर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे वे पर एक्सीडेंटल ट्रकों से टकराई बस; 45 यात्री घायल

जयपुर: दौसा जिले में गुरुवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे वे पर एक निजी बस ने पहले से आपस में टकराए दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिसमें बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (नांगल राजावतान) चारूल गुप्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते उज्जैन से दिल्ली जा रही श्रृद्धालुआ की बस पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से जा टकराई जिससे बस में सवार करीब 45 यात्री घायल हो गए।

घायल नोएडा, दिल्ली रेफर

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि 20 से अधिक घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चार गंभीर घाायलों को जयपुर रेफर किया गया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए नोएडा और दिल्ली भेजा गया है। यह दुर्घटना दौसा जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लाहड़ी का बास के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सुबह के समय ज्यादातर यात्री हादसे के समय सो रहे थे। बड़ी संख्या में घायलों के एक साथ आने की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त चिकित्सक और स्टाफ भी तैनात किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article