जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 22 सितंबर 2023: हिमंता कर देता 10 मिनट में हिसाब, गहलोत ने शेखावत को बताया निकम्मा-नकारा, SBI में निकली बंपर भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 09:49 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 22 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 22 सितंबर 2023: हिमंता कर देता 10 मिनट में हिसाब, गहलोत ने शेखावत को बताया निकम्मा-नकारा, SBI में निकली बंपर भर्ती

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 22 सितंबर 2023 LIVE : एक मां ने अपने ही 8 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। गहलोत ने शेखावत को निकम्मा-नकारा दिया। वहीं, राजस्थान में दुष्कर्म का मामला इतना बढ़ गया है कि करीब 1400 केस पेंडिंग हैं। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैयालाल जैसी घटना असम में होती तो वो 10 मिनट में हिसाब बराबर कर देते।
  • भरतपुर के रूपवास इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे एक मां के ऊपर से ही आपका विश्वास उठ जाएगा। दरअसल, एक मां ने अपने ही 8 साल के मासूम बच्चे की हत्या करके जमीन में दफना दिया।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोलते हुए उन्हें निकम्मा-नकारा ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री यहां का है। इतना निकम्मा-नकारा मंत्री है वो, हमारा मंत्री अपना, जोधपुर का एमपी।
  • पाली जिले के सोजत रोड के एक गांव में एक बुजुर्ग दंपती ने अपने पांच बेटों में से दो बेटों को संपत्ति से बेदखल कर दिया तो पंचायत ने बुजुर्ग दंपती पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया।
  • जयपुर के कई इलाकों में आज लोगों को बिजली कटौती से भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, 100 से ज्यादा इलाकों में 3 से 4 घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
  • रावतभाटा से कुंडाल की ओर गश्त पर निकली पुलिस जीप और बाइक सवार की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर है। उनका इलाज ट्रोमा सेंटर जारी है।
  • राजस्थान में दुष्कर्म का मामला इतना बढ़ गया है कि करीब 1400 केस पेंडिंग हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से भी 307 केस ऐसे है जो 5 साल से ज्यादा समय से चल रहे है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article