Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 02 अक्टूबर 2023 LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी सांवलिया सेठ के दर्शन करेंगे। जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पेट्रोल-और डिजल को लेकर होने वाला अनिश्चितकालीन हड़ताल पेट्रोल पम्प संचालकों ने फिलहाल स्थगित कर दी है। राजस्थान मंत्रिमंडल ने आदिवासी महिला पीड़िता को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। वहीं, राजस्थान के BSTC Rajasthan Pre DElEd परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी सांवलिया सेठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद लवे के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हालांकि इन सबके बाद पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
- जयपुर समेत पूरे राजस्थान में पेट्रोल-और डिजल को लेकर होने वाला अनिश्चितकालीन हड़ताल पेट्रोल पम्प संचालकों ने फिलहाल स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि ऐसा उन्होंने किसानों को परेशानी न हो इसको लेकर किया है।
- राजस्थान के BSTC Rajasthan Pre DElEd परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट, panjiakpredeled.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- राजस्थान मंत्रिमंडल ने आदिवासी महिला को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है, जिसे पिछले महीने प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में उसके पति ने पीटा था और निर्वस्त्र करके घुमाया था।
- रविवार 01 अक्टूबर को राजस्थान कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में अब प्लेसमेंट एजेंसियों से संविदा कार्मिक लेने की प्रथा समाप्त कर दी जाएगी। हालांकि बताया जा रहा है कि अब राजस्थान लॉजिस्टिकल सर्विस डिलीवरी कॉर्पोरेशन का गठन किया जाएगा।
- भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 10 से ज्यादा सीट नहीं जीत पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में निश्चित तौर पर बीजेपी सरकार बना रही है।
- रविवार 1 अक्टूबर को पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी भट्टा बस्ती थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान चतुर्वेदी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 'कांग्रेस राज में खुला जंगलराज चल रहा हैं।'
- जयपुर के होटल में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला सदर थाना के लालकोटी का है। बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर युवती से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया।
- बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी करने का शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in. पर जाकर 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
