जयपुर

राजस्थान में कड़ाके की ठंड की दस्तक, 6 डिग्री तक लुढ़का तापमान, अभी और गिरेगा पारा

आज का मौसम राजस्थान, 30 November 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान माउंट आबू से भी कम दर्ज किया गया। प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा। अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिसंबर शुरू होने के साथ ही राजस्थान में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

Image

राजस्थान में सर्दी

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राजस्थान में बीते पांच दिन ठंड से हल्की राहत बनी हुई थी। जिसके बाद अब फिर से सर्दी ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। पिछले दो दिनों से फतेहपुर में माउंड आबू से भी ज्यादा ठंड है। अगले सप्ताह प्रदेश के तापमान में तेजी से कमी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान में 2 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा।

आज शुष्क रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। शुक्रवार को कई शहरों का तापमान काफी नीचे गिरा है। इनमें 12 जिले ऐसे रहे, जिनका न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम दर्ज हुआ। इनमें फतेहपुर, सीकर, चुरू, माउंट आबू, पिलानी, अंता बारां, करौली, भीलवाड़ा, संगरिया, चित्तौड़गढ़ और अलवर शामिल हैं।

फतेहपुर में रहा सबसे कम तापमान

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, माउंट आबू का 7.4 डिग्री, चुरू में 8.6 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.3 डिग्री, करौली में 9.4 डिग्री, सिरोही में 10 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.8 डिग्री, अजमेर में 10.7 डिग्री, जयपुर में 13.2 डिग्री, कोटा में 12.6 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री और बीकानेर में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 31.8 डिग्री, जैसलमेर में 31.7 डिग्री, बीकानेर में 30 डिग्री, जोधपुर में 29.8 डिग्री, चुरू में 28.5 डिग्री, फतेहपुर में 27.8 डिग्री, जयपुर में 26 डिग्री, अजमेर में 25.8 डिग्री, कोटा में 25.7 डिग्री और माउंट आबू में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article