जयपुर

राजस्थान वासी रजाई-कंबल रखें तैयार, इस दिन से जोर पकड़ेगी ठंड, जानें आज का मौसम

आज का मौसम राजस्थान, 27 October 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज आसमान साफ रहने वाला है। कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान में दिवाली तक कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है।

Image

आज राजस्थान का मौसम

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। पिछले 2-3 दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही दोपहर में धूप भी अच्छी खिल रही है। राजस्थान में सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में रहा। वहीं सबस कम पारा सीकर में दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क ही रहा।

आज राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। जिससे हल्की ठंड का एहसास भी बना रहेगा। राजस्थान में अगले तीन-चार दिन तक मौसम बिगड़ने की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में दिवाली तक कहीं भी बारिश का अनुमान जारी नहीं किया गया है। हालांकि नवंबर की शुरुआत के साथ ही दिन में भी हल्की ठंड महसूस होना शुरू हो सकती है।

जयपुर में आज साफ रहेगा मौसम

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां ठंड का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और देर रात में चल रही ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान में कमी ला रही हैं। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। जयपुर में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में यहां के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में कहां कितना तापमान

मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, अजमेर में 35.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.8 डिग्री, जोधपुर में 38.0 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, अलवर में 34.6 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 36.3 डिग्री, बाड़मेर में 39.4 डिग्री, जैसलमेर में 39.4, चूरू में 36.8 डिग्री और माउंट आबू में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article