जयपुर

राजस्थान में बरसात से संकट, कई इलाके हुए पानी-पानी, आज 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 27 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज जयपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Image

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी राजस्थान में अगले सप्ताह भी बारिश का दौर जारी
  • 29 से 31 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में होगी बारिश
  • लगातार बारिश से दौसा के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात



Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर लगातार जारी है। खासतौर से पूर्वी इलाकों में बारिश अब सितम बनती जा रही है। यहां मॉनसू लगातार एक्टिव बना हुआ है। जिसके चलते लगातार बारिश से कई इलाके पानी-पानी हो गए हैं। यहां दौसा जिले के कई गांव में पानी भर गया है। जिससे लोग को जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कोटा, भरतपुर, बांसवाड़ा और बूंदी के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज कई जिलों में अति भारी बारिश से भारी बारिश होने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि कि राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा-

इन जिलों में होगी बारिश

IMD के अनुसार राजस्थान के तीन जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अजमेर, टोंक और भीलवाड़ा जिले शामिल हैं। वहीं 11 जिलों में भारी बारिश और अन्य जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान में मॉनसून एक्टिव रहने की संभावना है, जिसके चलते बारिश का दौर भी जारी रहेगा। दरअसल मॉनसून की ट्रफ लाइन सामान्य अवस्था में है, और बांग्लादेश, बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल के तट पर कम दबाव का क्षेत्र होने के कारण राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह में कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जिलों में अति भारी बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में भी मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। वहीं 29 से 31 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इससे कुछ जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को बीकानेर रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर का तापमान 33.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा बीकानेर का 40.1 डिग्री, जैसलमेर का 39.5 डिग्री, श्रीगंगानगर का 39.3 डिग्री, चुरू का 37 डिग्री, बाड़मेर का 38.7 डिग्री और जोधपुर का 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक पिछले 24 घंटों में कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान बांसवाड़ा के केसरपुरा में 157 मिमी, कुंभलगढ़ में 150 मिमी, सल्लोपाट में 138 मिमी, कोटा के कनवास में 129 मिमी, भरतपुर के जानूथर में 125 मिमी, वैर में 119 मिमी और बूंदी के नैनवा में 120 मिमी बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article