जयपुर

सावन के पहले दिन मॉनसून मेहरबान, राजस्थान के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

आज का मौसम राजस्थान, 22 July 2024 Rajatshan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने राजस्थान में सोमवार को 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 30 से 40 और कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Image

राजस्थान में बारिश अलर्ट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
  • पश्चिमी राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की चेतावनी
  • पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाएं चलने के आसार

Rajatshan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है। सावन के पहले दिन आज प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले पूर्वी और 3 जिले पश्चिमी राजस्थान के हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर, जोधपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, पाली, जयपुर और झालावाड़ में बारिश का अलर्ट है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। वहीं मॉनूसन ट्रफ राजस्थान के जैसलमेर और कोटा से होकर गुजर रही ही है। जिसके प्रभाव के चलते आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं।

रविवार को राजसमंद में हुई जोरदार बारिश

रविवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हुई। बीते दिन राजसमंद में जोरदार बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं नाथद्वारा के सराफा बाजार में बारिश के कारण जलभराव से एक युवक साइकिल समेत बह गया। जिसे लोगों ने बताया। प्रदेश की राजधानी में भी रविवार को बारिश दर्ज की गई। बारिश से इन इलाकों में मौसम सुहावना बना रहा। वहीं कुछ इलाकों में बारिश न होने से गर्मी और उमस की समस्या हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article