जयपुर

राजस्थान में बारिश बनी परेशानी का सबब, आज 18 जिलों में कहर बरपाएंगे बादल, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम राजस्थान, 10 August 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार आज 5 जिलों में अति भारी बारिश में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

Image

राजस्थान में आज मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में कहर बरपा रही बारिश
  • कहीं सड़क धंसी, कहीं घरों में घुसा पानी
  • आज भी तूफानी बारिश का सिलसिला जारी

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। यहां भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शुक्रवार को भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। भीलवाड़ा में सड़क धंस गई। वहीं बीकानेर में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया। राजस्थान में तूफानी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 18 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के अनुसार आज लगभग पूरे राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को पांच जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, टोंक और बूंदी शामिल हैं। इसके अलावा अजमेर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, अलवर, करौली, सीकर, चूरू, भरतपुर, नागौर, भीलवाड़ा, दौसा और धौलपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से तापमान में गिरावट

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान भी गिरा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर और परिसंचरण तंत्र से होकर मॉनसून की ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिसकी वजह से राजस्थान के पांच जिलों में अति भारी बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बीकानेर, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी सामान्य बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जयपुर-राजस्थान के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि अगले 5 से 7 दिनों तक राजस्थान के कई इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। इस दौरान खासकर, जयपुर-भरतपुर संभाग, अजमेर संभाग और कोटा संभाग में मध्यम से तेज और अति भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के बीच कुछ स्थानों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। अगले 1 सप्ताह के दौरान राजस्थान में मानसून सामान्य रहेगा या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

बारिश बरपा रही कहर

राजस्थान में शुक्रवार को कोटा, प्रतापगढ़ समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। जिससे बीकानेर के खाजूवाला समेत आसपास के इलाके पूरी तरह पानी से भर गए। कोटा के ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश से लोगों को परेशानी हुई। भीलवाड़ा शहर में जोरदार बारिश के चलते सड़क ही धंस गई। वहीं जयपुर में भी पूरे दिन रुक-रुककर बारिश हुई। जिससे शहर में कई जगह जाम के हालात देखने को मिले। इसके अलावा जोधपुर में तीन लोगों की लूणी नदी में डूबने से मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article