इन लोगों को नहीं देना पड़ता हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल

हम-आप सभी देशभर में सड़क मार्ग से इधर-उधर जाते हैं। इस दौरान रास्ते में टोल प्लाजा पर रुककर हम सभी को सड़क का इस्तेमाल करने पर टोल चुकाना पड़ता है। कई बार आपको भी लगता होगा कि टोल न लगता तो कितना अच्छा होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन इन सबको टोल नहीं देना पड़ता। लिस्ट काफी लंबी है, एक बार जरूर देखें

Authored by: दिगपाल सिंहUpdated Jan 20 2026, 15:13 IST
संवैधानिक पदों पर बैठे नेता01 / 10

संवैधानिक पदों पर बैठे नेता

​राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के राज्यपाल, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, सभी सांसद​

राज्यों के मुख्यमंत्री02 / 10

राज्यों के मुख्यमंत्री

राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, विधानसभा के स्पीकर और अध्यक्ष, विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्य

न्यायाधीश03 / 10

न्यायाधीश

भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्टों के मुख्य न्यायाधीश और अन्य जज

सचिव स्तर के अधिकारी04 / 10

सचिव स्तर के अधिकारी

राज्य सरकार में चीफ सेक्रेटरी, केंद्र सरकार में सचिव, राज्यसभा और लोकसभा में सचिव, डिफेंस, आधिकारिक यात्रा पर आए विदेशी मेहमान

सेना से जुड़े अधिकारी05 / 10

सेना से जुड़े अधिकारी

जनरल रैंक के सेनाध्यक्ष या उनके समकक्ष,आर्मी कमांडर, उप-सेनाध्यक्ष और अन्य सेवाओं में समकक्ष

पद्म पुरस्कार विजेता06 / 10

पद्म पुरस्कार विजेता

परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र विजेता को भी फोटो आईडी कार्ड दिखाने पर छूट

सेना के वाहन07 / 10

सेना के वाहन

रक्षा मंत्रालय के वाहनों को जिसमें आर्मी, वायु सेना और नौसेना भी शामिल हैं।

सैन्य वर्दी में सैनिक08 / 10

सैन्य वर्दी में सैनिक

यूनीफॉर्म में मौजूद केंद्रीय और राज्य सरकार के सैन्यकर्मी, अर्धसैनिक बल और पुलिस

इमरजेंसी वाहन09 / 10

इमरजेंसी वाहन

एग्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट, अग्निशमन दल की गाड़ियां, एम्बुलेंस, शव वाहन और दिव्यांगजनों के लिए विशेषतौर पर बनाए गए वाहन

हाईवे मैनटेनेंस वाहन10 / 10

हाईवे मैनटेनेंस वाहन

NHAI और अन्य सरकारी संस्थाओं के वाहन, जिनका इस्तेमाल इंस्पेक्शन, सर्वे, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और राजमार्ग की मेनटेनेंस में होता है

End of Photo Gallery