शहर

Indore News: पिता और बहन की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गोवा से इंदौर लेकर आ रही पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 09:48 PM IST

इंदौर में अपने बुर्जुग पिता और बड़ी बहन की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे उत्तरी गोवा से गिरफ्तार कर लिया है और इंदौर लेकर आ रही है।

Image

पुलिस ने आरोपी को गोवा से अरेस्ट किया (प्रतिकात्मक फोटो)

Indore News: इंदौर में ओखली में इस्तेमाल होने वाले मूसल से अपने बुजुर्ग पिता और बड़ी बहन की नृशंस हत्या करने के बाद से फरार 43 वर्षीय आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एक रिहायशी अपार्टमेंट में एक बैंक के सेवानिवृत्त अफसर कमलकिशोर धामंदे (75) और उनकी बेटी रमा (53) के खून में सने शव आठ नवंबर को मिले थे। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त बैंक अफसर का बेटा दोहरे हत्याकांड के बाद से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मानसिक बीमारी का मरीज है आरोपी

एसीपी ने बताया कि आरोपी को उत्तरी गोवा से गिरफ्तार किए जाने के बाद इंदौर लाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) का मरीज है और उसे चार बार पुनर्वास केंद्र भी भेजा जा चुका है, हालांकि वह खुद को मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ मानता है और उसने दवाइयां लेनी भी बंद कर दी थीं। एसीपी ने आरोपी से पूछताछ के हवाले से बताया,‘‘वारदात के दिन आरोपी के पिता और बहन ने उसे दवाइयां लेने को कहा जिस बात पर उसने अचानक गुस्से में आकर वजनदार मूसल उठाया और सिर पर लगातार वार करके दोनों की हत्या कर दी।’’

घर में ताला लगाकर फरार हुआ था आरोपी

सिंह ने बताया कि हत्याकांड के बाद आरोपी ने अपने पिता और बहन के शवों को घर के दूसरे कमरे में पहुंचाया और एक दिन वह घर में ही रहा।एसीपी ने बताया कि शवों के सड़ने के कारण इस कमरे से जब बदबू आने लगी, तो वह घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!