शहर

कोहरे ने रोकी आसमानी रफ्तार! IndiGo की फ्लाट्स लेट; यात्रा से पहले चेक करें ट्रैवल एडवाइजरी

Delhi Airport Operations : इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की वर्तमान स्थिति देख लें। एयरलाइन कंपनी ने आगे लिखा, "जैसे ही मौसम साफ होगा, परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा और उड़ानें योजना के अनुसार प्रस्थान करेंगी।

Image

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी (फोटो-Istock)

Delhi Airport Operations : दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ बुधवार की सुबह धुंध छाई रही। इसका असर फ्लाइट ऑपरेशन पर भी पड़ा है। रनवे पर कम विजिबिलिटी के बाद फ्लाइट ऑपरेशन में परेशानी के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हिंडन (एयरपोर्ट) पर विजिबिलिटी घटने-बढ़ने के कारण उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। मौसम की बदलती परिस्थितियों के कारण परिचालन सामान्य से धीमा हो सकता है। हमारी ग्राउंड टीमें सुरक्षा और दृश्यता संबंधी जरूरतों के अनुपालन को प्राथमिकता दे रही हैं।

इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की वर्तमान स्थिति देख लें। एयरलाइन कंपनी ने आगे लिखा, "जैसे ही मौसम साफ होगा, परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा और उड़ानें योजना के अनुसार प्रस्थान करेंगी। आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद। हम जल्द ही आपका स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।

बुधवार सुबह इंडिगो ने चेन्नई और अगरतला में भी कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट में रुकावट की चेतावनी दी। एयरलाइन ने कहा कि इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स में मौसम की स्थिति के कारण देरी हो सकती है। इंडिगो ने लिखा, "हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उम्मीद है कि आसमान जल्द ही साफ हो जाएगा, जिससे आपकी यात्रा आसान होगी।"

रनवे पर कम विजिबिलिटी से हो रही समस्या

इसके अलावा, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में परेशानी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट ने रनवे पर कम विजिबिलिटी के कारण यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की।

दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार सुबह एडवाइजरी जारी कर बताया कि एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण प्रक्रियाएं चल रही हैं। सभी फ्लाइट ऑपरेशन अभी सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि फ्लाइट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!