शहर

Heat Score: कल का Heat Map दिख रहा बिल्कुल लाल, हर तरफ प्रचंड गर्मी और Heatwave

शुक्रवार 22 मई 2026 को उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में प्रचंज गर्मी का प्रकोप रहा। विशेषतौर पर राजस्थान, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रहा। रात को भी गर्मी का एहसास कम नहीं हुआ।

Image

देश में कल ज्यादातर हिस्सों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप रहा

Heat Score: देश के कई हिस्सों में कल यानी शुक्रवार, 22 मई 2026 को भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा। भारतीय मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी तापमान हीटमैप के अनुसार उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में शामिल रहे।

शुक्रवार के Heat map के मुताबिक राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा। वहीं दिल्ली-NCR, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड हुआ।

शुक्रवार रात को भी तापमान काफी ज्यादा रहा और मध्य, उत्तर और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में वॉर्म नाइट महसूस की गई। न्यूनतम तापमान के आंकड़े बताते हैं कि उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं। इससे गर्मी का असर 24 घंटे महसूस हो रहा है और बिजली की मांग में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Heatwave heat score

देश का कल का हीट मैप

हालांकि, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के सीमित क्षेत्रों में बादल और बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। पश्चिमी तट और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में शुक्रवार को अपेक्षाकृत राहत देखने को मिली।

Heatwave के हालात आज भी समूचे क्षेत्र में बने हुए हैं मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की भी सलाह दी गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article