शहर

Heatwave: दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में, 16 शहरों में पारा 47 डिग्री तक पहुंचा

घर से बाहर निकलना मना है! जी हां, देश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप ही ऐसा है कि घर से निकलने में डर लग रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Image

आज शाम चार बजे दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में

Heatwave: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही उत्तर-पश्चिम राज्यों, सेंट्रल इंडिया और पूर्वी भारत में भी इन दिनों दिन के समय झुलसाने वाली धूप और हीटवेव का प्रकोप जारी है। प्रचंड गर्मी के चलते सूर्यास्त के घंटों बाद देर रात को भी घर की दीवारें और जमीन तपती हुई मससूस हो रही है। पारा सारी हदें पर कर रहा है और तापमान 47 डिग्री सेल्सिलय को भी पार करने को उतारू है। AQI वेदर के अनुसार दुनिया के 21 सबसे गर्म शहर भारत में ही हैं। बात Hottest 25 Cities की करें तो 25 में से 24 भारत के हैं और सिर्फ एक नेपाल का सहर है, जो 22वें नंबर पर है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

AQI वेदर के अनुसार आज यानी शनिवार 23 मई को 4 बजे दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 भारत के शहर हैं। 22वें नंबर पर नेपाल का एक शहर है। चिंताजनक बात ये है कि इस लिस्ट मे टॉप 16 शहरों का तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और यह सभी शहर भारत के हैं। जबकि टॉप 50 में से 48 शहरों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिकत है। सिर्फ दो शहर ऐसे हैं जिनका तापमान 45 डिग्री है और उनमें से भी एक नेपाल का शहर है और एक सऊदी अरब का। टॉप 50 में तीन शहर नेपाल के और एक सऊदी अरब का शहर है। बाकी दुनिया के सभी सबसे गर्म शहर भारत के ही हैं।

उत्तर प्रदेश प्रचंड गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान

लगातार प्रचंड गर्मी और हीटवेव ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित राज्य उत्तर प्रदेश रहा, जहां जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, अकबरपुर, गाजीपुर, कानपुर, फतेहपुर और अयोध्या समेत कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में लू के थपेड़ों से जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

बिहार के सासाराम में पारा 47 पर

बिहार में बक्सर और सासाराम में भी पारा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बेगूसराय और सीवान में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओडिशा के राउरकेला और बलांगीर भी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे। वहीं तेलंगाना के खम्मम, आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत स्थित धनगढ़ी में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो क्षेत्र में असामान्य गर्मी की स्थिति को दर्शाता है।

रैंकशाहरतापमानस्टेटस
1जौनपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
2प्रयागराज, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
3वाराणसी, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
4राउरकेला, ओडिशा47 °Cअत्यधिक गर्म
5बक्सर, बिहार47 °Cअत्यधिक गर्म
6मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
7खम्मम, तेलंगाना47 °Cअत्यधिक गर्म
8बिलासपुर, छत्तीसगढ़47 °Cअत्यधिक गर्म
9अकबरपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
10सासाराम, बिहार47 °Cअत्यधिक गर्म
11गाजीपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
12राजमहेंद्रवरम, आंध्र प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
13बलांगीर, ओडिशा47 °Cअत्यधिक गर्म
14कानपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
15फतेहपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
16अयोध्या, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
17बेगुसराय, बिहार46 °Cअत्यधिक गर्म
18सीवान, बिहार46 °Cअत्यधिक गर्म
19इटावा, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
20रायपुर, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म
21बांदा, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
22धनगढ़ी, सुदुरपश्चिम प्रांत, नेपाल46 °Cअत्यधिक गर्म
23शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
24औरैया, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
25दुर्ग, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म

गर्म हवाओं से स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क हवाओं व तेज धूप के कारण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। दोपहर के समय गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

खूब पानी पिएं और दिन में बाहर न निकलें

विशेषज्ञों ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

Gurugram News: भारी बारिश से घंटों फंसे रहे मासूम; प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों पर स्कूल बसों की एंट्री पर लगाई रोक

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

MP में विकास का मेगा प्लान : सड़क, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर खर्च होंगे 10,630 करोड़; मोहन कैबिनेट ने और क्या दिया?

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

Punjab : 'आदर्श शिक्षकों' के वेतन में 120% बढ़ोतरी को मंजूरी, मिलेगी इतनी सैलरी; छात्र-टीचर्स के भविष्य पर क्या बोले CM मान

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

'विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं': मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर