शहर

खत्म होगा इंतजार! जल्द होगा पहली वंदे मेट्रो का ट्रायल, जानिए फीचर्स और रूट

भारतीय रेलवे ने जल्द ही वंदे मेट्रो का ट्रायल करने का फैसला लिया है। जल्द ही इसका ट्रायल कर इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। जिससे कई शहरों में इसकी कनेक्टिविटी का भी विस्तार होगा। इस मेट्रों को शहर के भीतर कम दूरी तय करने के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं वंदे भारत से जुड़ी खास बातें-

Image

जल्द शुरू होगा वंदे मेट्रो का ट्रायल

Photo : Twitter

Vande Metro: भारतीय रेलवे ने लोगों के सफर को बहुत आसान कर दिया है। वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन खूब पॉपुलर हुई है। वंदे भारत सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन ने रेल सफर को एक नया आयाम दिया है। साथ ही अपनी स्‍पीड और सुविधाओं से यह ट्रेन विदेशी ट्रेनों को मात दे रही है। अब इसी कड़ी में भारतीय रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन को पटरी पर उतारने की तैयारी में जुटी है। रेलवे का कहना है कि इस शानदार ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

250 km तक की दूरी करेगा तय

भारतीय रेलवे का कहना है कि जुलाई 2024 में वंदे मेट्रो का ट्रायल शुरू हो जाएगा। जिसके बाद इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि वंदे मेट्रो कम किराये में शानदार अनुभव देने वाली है। यह वंदे भारत एक्सप्रेस का कम दूरी वाला वर्जन है। इसे 250 km तक की दूरी तय करने के लिए बनाया गया है। इस ट्रेन को 100-250 km की दूरी के अंदर चलाया जाएगा, जहां इसे 124 शहरों से जोड़ा जाएगा।

एक साथ 280 लोग कर सकेंगे सफर

वंदे मेट्रो 130 km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिसमें 4 कोच एक यूनिट होंगे। वंदे मेट्रो में 12 कोच हैं। यह एक पूरी तरह से एयरकंडिशन्‍ड ट्रेन है, जो बड़े शहरों के बीच यात्रियों की जरूरतों को पूरा करेगी। इसके सभी कोच में 280 लोग यात्रा कर सकेंगे। इनमें एक साथ 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं करीब 180 लोग खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे।

इन रूटों पर चलेगी वंदे मेट्रो

वंदे मेट्रो के लिए रूट भी तय कर लिया गया है। इनमें से कुछ रूटों में दिल्ली से रेवाड़ी,आगरा से मथुरा, लखनऊ से कानपुर, भुवनेश्वर से बालासोर और तिरूपति से चेन्नई रूट होंगे। हालांकि, इसके किराये को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि इसका किराया आम आदी के पॉकेट के हिसाब से ही तय किया जाएगा।

100km से 250km तक का सफर

30 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस के कम दूरी वाले इस ट्रेन को का उद्घाटन किया गया है। यह मेट्रो 250 km तक की दूरी तय करते हुए शहरी यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी। वंदे मेट्रो ट्रेनों से यात्री शहर के भीतर 100km से 250km तक का सफर तय कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी का होगा विस्तार

आपको बता दें कि इन ट्रेनों से चेन्नई-तिरुपति,भुवनेश्वर-बालासोर,आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी और लखनऊ-कानपुर को वंदे मेट्रो द्वारा कवर किया जाएगा। इससे पूरे तमिलनाडु में कनेक्टिविटी का विस्तार होगा।

मिलेंगी कई शानदार सुविधाएं

इस बारे में परियोजना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 'हमने इसे इस साल शुरू करने का लक्ष्य रखा है। ट्रेन का ट्रायल अगले कुछ महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। इसमें कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जो वर्तमान में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों में नहीं है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article