शहर

Bareilly News: दिनदहाड़े हाईस्कूल के छात्र की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने छोटे भाई के सामने घटना को दिया अंजाम

Bareilly News: बरेली में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार को बल्लिया चौराहे के पास हुई।

Image

बरेली में हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या

Photo : Times Now Digital

Bareilly News: बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार को बल्लिया चौराहे पर दिनदहाड़े हाईस्कूल के छात्र की हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

छोटे भाई के सामने बदमाशों ने कर दी बड़े भाई की हत्या

एसपी ग्रामीण बरेली मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि भमोरा थाने के गांव घिलौरा निवासी ओमवीर सिंह का पुत्र सूर्यांशु उर्फ छोटू हाईस्कूल का छात्र था। रविवार दोपहर वह अपने छोटे भाई नितिन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने बल्लिया गया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने सूर्यांशु को रोककर उसके सीने में गोली मार दी। आंखों के सामने भाई की हत्या देख नितिन सहम गया। उसने भागकर अपनी जान बचाई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!