शहर

karauli News: करौली में भारी बारिश, सड़कें बनी दरिया; पांचना बांध के 3 गेट खोले गए

राजस्थान में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। यहां भारी बारिश की वजह से करौली का पांचना बांध भर जाने से निकासी के लिए तीन गेट खोल दिए गए हैं। यहां भारी बारिश से नीचले इलाके के आसपास के इलाकों और सड़कों पर पानी भर आया है। लोगो से इस दौरान सतर्क रहने की अपील की जा रही है-

Image

राजस्थान में बारिश

Photo : iStock

karauli News: राजस्थान में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं करौली जिले में पांचना बांध भर जाने के बाद जल निकासी के लिए तीन गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने बांध का जलस्तर कम करने के लिए तीन गेट को खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी शुरू कर दी है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि बांध की कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर है। बांध का जल स्तर 258.25 मीटर तक पहुंच गया है। इसके बाद बांध के तीन गेट खोले दिए गए।

जलभराव और जाम से परेशानी

यहां से तीन हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर घटकर 258 मीटर तक आने के बाद गेट बंद कर दिये जाएंगे। मानसून अभी बाकी है। बारिश के दिनों को देखते हुए आगामी दिनों में फिर गेट खोलने की आवश्यकता पड़ सकती है। राज्य में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। ठंडे मौसम और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जलभराव और जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। इसकी वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

खासकर निचले इलाके के आस-पास के रास्तों पर सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। कई दुकानों में पानी भर गया है, जिसकी वजह से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कुल 80 एमएम बारिश दर्ज की गई है। तालाबों में बढ़ते पानी को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं। पांचना बांध, भद्रावती नदी और रणगमां तालाब पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं। जल संसाधन अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article