शहर

Heatwave: दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में 24 भारत के, एक शहर पड़ोसी देश का

क्या आपको पता है दुनिया के 25 सबसे गर्म शहर कौन से हैं? अगर नहीं तो बता दें कि इनमें से 24 भारत में हैं और 1 शहर हमारे पड़ोसी देश का है। देखिए पूरी लिस्ट -

Image

दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 भारत में, देखें लिस्ट (AI Image)

Heatwave: देश में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर भी नहीं आ रही है। कम से कम अगले तीन दिन तक तो कतई नहीं। AQI वेदर के मुताबिक आज यानी शुक्रवार 22 मई को शाम 5 बजे तक दुनिया के 25 सबसे गर्म शहरों में से 24 शहर भारत के हैं। एक शहर पड़ोसी देश का है। चलिए जानते हैं कौन से शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे, वहां तापमान कितना रहा और किस पड़ोसी देश के शहर ने दुनिया के Hottest 25 Cities में जगह बनाई।

सबसे गर्म शहर का तापमान

AQI वेदर के अनुसार आज शाम 5 बजे दुनिया के सबसे गर्म शहर में तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बड़ी बात ये है कि टॉप 10 में सभी शहर भारत के हैं और सभी में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है। ओडिशा के बालंगीर ने इस लिस्ट में टॉप पर स्थान पाया है।

टॉप 25 में इकलौता शहर किस देश का

शाम पांच बजे तक सभी 25 शहरों में तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। तेज धूप और भीषण गर्मी से इन सभी शहरों के लोगों के लिए खुले में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। बता दें कि 25 शहरों की इस लिस्ट में जो एकमात्र शहर भारत का नहीं है, वह हमारे पड़ोसी देश नेपाल का है। नीचे देखें पूरी लिस्ट -

रैंकशहरतापमानगर्मी का स्टेटस
1बलांगीर, ओडिशा47 °Cअत्यधिक गर्म
2महासमुंद, छत्तीसगढ़47 °Cअत्यधिक गर्म
3बक्सर, बिहार47 °Cअत्यधिक गर्म
4वाराणसी, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
5जौनपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
6बिलासपुर, छत्तीसगढ़47 °Cअत्यधिक गर्म
7सासाराम, बिहार47 °Cअत्यधिक गर्म
8प्रयागराज, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
9ग़ाजीपुर, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
10मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश47 °Cअत्यधिक गर्म
11मिर्ज़ापुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
12रायपुर, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म
13रुद्रपुर, उत्तराखंड46 °Cअत्यधिक गर्म
14सीतापुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
15भिलाई, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म
16अकबरपुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
17धनगढ़ी, सुदुरपश्चिम प्रांत, नेपाल46 °Cअत्यधिक गर्म
18अयोध्या, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
19रामपुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
20पीलीभीत, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
21दुर्ग, छत्तीसगढ़46 °Cअत्यधिक गर्म
22शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म
23खम्मम, तेलंगाना46 °Cअत्यधिक गर्म
24चंद्रपुर, महाराष्ट्र46 °Cअत्यधिक गर्म
25सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश46 °Cअत्यधिक गर्म

हमने यह लिस्ट सिर्फ टॉप 25 शहर की ली है। जबकि टॉप 100 शहरों की लिस्ट देखें तो उसमें से 97 शहर भारत के हैं और 100वें नंबर पर दिल्ली-एनसीआर का प्रमुख शहर नोएडा है, जहां शाम 5 बजे तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि तीनों अन्य शहर नेपाल के हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article