शहर

Hazaribagh News: मिट्टी के दीए से खाक हुआ घर, आग में जलकर बच्ची की मौत 4 झुलसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 28, 2023, 11:28 AM IST

झारखंड के हजारीबाग शहर में भीषण आग लगने से छह साल की एक लड़की की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

हजारीबाग: शहर में एक भीषण आग हादसे में छह साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना मालवीय मार्ग पर एक व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई, जहां लोगों ने सोमवार शाम को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर में मिट्टी के दीए जलाए थे।

आग से घर खाक

हजारीबाग जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने कहा कि आग बाजार क्षेत्र में एक निजी आवास में लगी और यह तेजी से आसपास के इमारतों में फैल गई। उन्होंने, बताया कि पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। चौथे ने बताया कि आग की चपेट में आने से अन्नू नाम की छह साल की बच्ची की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों का चल रहा इलाज

अधिकारी ने बताया कि घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि अग्मिशमन अभियान के दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई तथा आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
End of Article