शहर

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान का मौसम (06 Jan 2026) Weather Today: हरियाणा-पंजाब में मौसम का ट्रिपल अटैक, राजस्थान में कोहरे और कोल्ड वेव का अलर्ट

Haryana Punjab weather and Rajasthan Ka Muasam, (06 Jan 2026) हरियाणा और राजस्थान, पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा : पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब के साथ ही राजस्थान, पंजाब में घने कोहरे का असर जारी है, जिससे सड़क और रेल यातायात भ प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में विजिब्लिटी 50 से 100 मीटर तक कम हो गई।

Image

हरियाणा-पंजाब में मौसम का ट्रिपल अटैक

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज का मौसम (06 Jan 2026): उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन की रफ्तार थाम गई है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत पड़ोसी राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन तीनों राज्यों के लिए कोल्ड डे (Cold Day) और शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है। लगातार गिरते पारे और बर्फीली हवाओं के कारण सुबह के समय दृश्यता (Visibility) शून्य के करीब पहुंच गई है, जिससे रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। घने कोहरे के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड का आलम यह है कि कपड़ों की कई परतें पहनने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के वक्त हीटर और कंबल का सहारा लेने के बावजूद लोगों को दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को घरों के भीतर रहने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

हरियाणा में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की मानें तो आज यानी 6 जनवरी को घने कोहरे के साथ कोल्ड का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के अंबाला, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, फतेहाबाद और चरखी दादरी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा आईएमडी ने कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झांझर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, और मेवात में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन के समय भी जमा देने वाली सर्दी का अहसास होगा। हरियाणा में ठंड से बचने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पंजाब में बिगड़े मौसम के मिजाज

मौसम विभाग ने पंजाब के अमृतसर, तरन-तराना, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जालंधर, मोगा, फिरोजाबाद, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कोल्ड डे के साथ छाया रहेगा घना कोहरा

IMD वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, आज राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां और टोंक ने घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि इस बीच मौसम विभाग ने झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर और धौलपुर के आसपास के इलाकों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article