शहर

Haridwar Food: यहां आलू नहीं मलाई से तैयार होता है समोसा, खाने वालों की लगती है लंबी लाइन

अगर आप भी समोसा खाने के शौकीन हैं तो आपने अभीतक कई वैरायटी के समोसे खाएं होंगे, लेकिन हरिद्वार जैसा मलाई समोसा आपको कहीं और नहीं मिलेगा। यहां आए पर्यटक इसका स्वाद चखने के लिए घंटों इंतजार करते हैं।

Image

हरिद्वार मलाई समोसा

समोसा का नाम सुनते ही इसके शौकीनों के मुंह में पानी आने लगता है। गरमा-गरम आलू के समोसे और चटनी का स्वाद भला कौन नहीं लेना चाहता। लेकिन आजकल सिर्फ आलू ही नहीं पनीर, पिज्जा, तंदूरी जैसे कई तरह के समोसों की वैरायटी मिलने लगे हैं। दुकानों में इन स्वादिष्ट समोसों को खाने वालों की लाइन लगी रहती है। लेकिन कुछ लोगों को मलाई समोसा सबसे ज्यादा पसंद होता है। लेकिन सही मलाई समोसा न मिलने पर वह मन मारकर कई तरह के समोसों का स्वाद ट्राई करते नजर आते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी है, जहां का मलाई समोसा बहुत ही खास है। तो आइए जानते हैं।

अगर आप भी समोसा खाने के शौकीन हैं और हरिद्वार में रहते हैं या यहां घूमने जा रहे हैं, तो आप यहां का मलाई समोजा एक बार जरूर ट्राई करें। हरिद्वार अपने धार्मिक स्थलों के साथ ही कदम-कदम पर स्वादिष्ट खाने की वैरायटी के लिए भी काफी पॉपुलर है। यहां आपको एक से बढ़कर एक लाजवाब व्यंजनों का स्वाद लेने को मिलेगा। वहीं यहां के मलाई समोसे का भी कोई जोड़ नहीं है। यहां जैसा मलाई समोसा आपको कहीं और तो नहीं मिलने वाला।

यहां खाएं मलाई समोसा

आपको बता दें कि हरिद्वार की पौड़ी में एक बहुत ही पुरानी दुकान है। जहां आपको कई तरह के खाना खाने को मिलेगा। लेकिन यहां के दुकान का मलाई समोसा भी काफी स्वादिष्ट है। यहां के इस मलाई समोसा का स्वाद लेने के लिए पर्यटकों की लंबी लाइन लगती है। जिसे देखकर आपको इसके स्वाद का अंदाजा लग जाएगा। इन समोसों को यहां के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। जिसमें ताजे और क्रिमी मलाई का इस्तेमाल किया जाता है।

यहां पहुंचे श्रद्धालुओं का है फेवरेट

फ्रेश क्रीम से बने इस समोसे को खाने के बाद लोग एक के बाद एक कई ऑर्डर प्लेस करने लगते हैं। इसेक अंदर मलाई सहित आलू और कई तरह के स्वादिष्ट मसालों को मिलाकर इसकी फिलिंग की जाती है। हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालु यहां यहां आलू पूरी खाना पसंद करते हैं। साथ वह मलाई समोसा जरूर ट्राई करते हैं। आप भी जब हरिद्वार पहुंचे तो यहां का मलाई समोसा और आलू पूरी का स्वाद जरूर लें।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article